- Hindi News
- स्वच्छता अभियान से निखरेगी शहर और गांवों की तस्वीर
स्वच्छता अभियान से निखरेगी शहर और गांवों की तस्वीर
स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का आगाज
भास्करन्यूज .| आबूरोड
ब्लॉकमें मंगलवार को स्वच्छ भारत अभियान-2014 के तहत शुरू -स्वच्छ राजस्थान सप्ताह- कार्यक्रम से शहर और गांवों की सूरत निखरेगी। वहीं आमजन में स्वच्छता के प्रति अलख जगाई जाएगी। कार्यक्रम से जनप्रतिनिधि और सामाजिक संस्थाएं जुड़ेंगी। इस दौरान सरकारी कार्यालयों से लेकर गली-मोहल्लों में सफाई संबंधी गतिविधियां को अंजाम दिया जाएगा। कार्यक्रम 14 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर एसडीएम एच गुईटे ने सुबह पंचायत समिति सभागार में नगरपालिका पार्षदों तथा ग्रामसेवक और पटवारियों की अलग-अलग बैठक ली। जिसमें एसडीएम ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम गुईटे ने कहा कि चयनित गांव के सबसे गंदे तीन क्षेत्रों और वहां सफाई के लिए आवश्यक संसाधनों की सूची तैयार कर शाम तक संबंधित अधिकारी को सौंपे। उन्होंने कहा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभाग समन्वय रखें। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। सफाई से पूर्व और उसके बाद फोटोग्राफी करवाकर उसकी रिपोर्ट भेजें। प्लास्टिक की थैलियों का फिर से उपयोग नहीं हो सुनिश्चित करें। कार्यालयों में सफाई करवाकर वहां कचरा-पात्र रखवाएं। इनका उपयोग भी करें। ग्राम सेवक सफाई संबंधी रिपोर्ट विकास अधिकारी और पटवारी तहसीलदार के माध्यम से उन्हें प्रस्तुत करें। इसमें कोताही नहीं बरतें।
वार्डोंमें रखवाएं कचरा-पात्र
पालिकापार्षदों की बैठक में एसडीएम ने पालिकाध्यक्ष अश्विन गर्ग से शहर की सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष ने मौजूदा व्यवस्था से अवगत करवाया। पार्षदों ने बताया कि वार्डों में गंदगी की समस्या गंभीर है। कई दिनों से तक नाले-नालियों की सफाई नहीं हो रही है। इससे आमजन में रोष है। इस पर उन्होंने पालिकाध्यक्ष को वार्डों में कचरा-पात्र लगाने को कहा। पालिकाध्यक्ष ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यूआईटी सचिव महेंद्रसिंह, कार्यवाहक तहसीलदार फूलाराम सोलंकी, विकास अधिकारी मनिहर विश्नोई, रीको के मुख्य प्रबंधक केडी शर्मा, सहायक अभियंता एनके पटवा, साक्षरता विभाग के ब्लॉक समन्वयक वीरेंद्र त्रिवेदी, निर्मल भारत अभियान के ब्लॉक समन्वयक गोविंद कुमार, पार्षद राधेश्याम शाक्य, रितेशसिंह चौहान, गणेश आचार्य समेत कई पार्षद उपस्थित थे।
येहोंगे कार्य
सातदिन तक चलने वा