पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई अभियान में उद्यमी करेंगे सहयोग

सफाई अभियान में उद्यमी करेंगे सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| शहरमें आबू मार्बल एसोसिएशन भवन में सोमवार को आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी एच गुइटे ने उद्यमियों को स्व\\\'छ राजस्थान सप्ताह कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही उद्यमियों से कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर उद्यमियों ने कार्यक्रम के तहत होने वाले कार्यों में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। एसोसिएशन अध्यक्ष स्वयं उपाध्याय समेत अन्य उद्यमी उपस्थित थे। रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक केडी शर्मा के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 बजे सफाई अभियान शुरू होगा। इधर, स्व\\\'छता अभियान के तहत आकराभट्टा, सांतपुर एवं पंचायत समिति परिसर केसरगंज में सोमवार को सफाई की गई। विकास अधिकारी मनहर विश्नोई के अनुसार स्व\\\'छ राजस्थान सप्ताह के तहत आकराभट्टा,सांतपुर एवं पंचायत समिति परिसर केसरगंज में पुराने कचरे मलबे को हटाया गया। इसी प्रकार आकराभट्टा में मुकरी माता मंदिर के पास, तलहटी चौराहा एवं नहर के किनारे जेसीबी के माध्यम से सफाई करवाई गई।