- Hindi News
- किसानों ने हाथों में फावड़ा लेकर किया शक्ति प्रदर्शन
किसानों ने हाथों में फावड़ा लेकर किया शक्ति प्रदर्शन
किसनों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी
कलेक्टर ने धरना स्थल पर पहुंच की वार्ता
भास्करन्यूज | रेवदर
भारतीयकिसान संघ की ओर से जिले की पांचो तहसील मुख्यालय पर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन सोमवार को सांवते दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों समस्याओं के समाधान को तहसील कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। सोमवार को धरना स्थल पर कलेक्टर वी.सरवण कुमार पहुंचे तथा किसानों की समस्याएं एवं मांगों को रा\\\'य सरकार तक पहुंचा कर जिला स्तर एवं उपखंड स्तर पर जल्द ही संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। इससे पूर्व दिन में जिले भर के किसानों ने हाथों में फावड़ा लेकर रैली निकाली तथा शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने किसानों की सभा को संबोधित किया। वहीं प्रसाशन एवं रा\\\'य सरकार के आश्वासन के बाद संघ की ओर से रा\\\'य के विधान सभा के बाहर आयोजित प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया। इस मौके संघ के शिवगंज तहसील अध्यक्ष वसतीमल माली, रेवदर तहसील अध्यक्ष साकलाराम माली, आबूरोड तहसील अध्यक्ष मोतीराम गरासिया ने विचार व्यक्त किए।
जारीरहा किसानों का धरना
आबूरोड.विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ का धरना सांतवे दिन भी जारी रहा। सोमवार को धरने पर भीमाराम, सूरजाराम, जयसिंह सैनी और सांकलाराम समेत अन्य किसान मौजूद थे।
प्रसाशन पर लगाए अनदेखी के आरोप
रैलीको लेकर सवेरे से ही किसान अपने वाहनों में भर कर धरना स्थल पहुंचे। संघ के प्रांत अध्यक्ष हिरालाल चौधरी ने कहा कि जालोर, सिरोही, पाली और बाड़मेर के किसानों को गत 48 सालों से माही डेम का पानी सिंचाई के लिए नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने वाली हर सरकार चुनावों से पूर्व माही एवं नर्मदा के पानी को चारों जिलों में सिंचाई के लिए लाने के वादे करती रही और सत्ता में आने के बाद वह भूल जाती है। प्रांत प्रचार मंत्री चिमनाराम आसू ने कहा कि अगर प्रशासन किसानों की अनदेखी करता है, तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। सवाराम चौधरी ने कहा कि सरकार तक जिले का प्रशासन किसानों की मांगों को नहीं पहुंचा रहा है। इसलिए आज उन्हे धरना प्रर्दशन करना पड़ रहा है।
सात दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के बाद सोमवार को सांतवे दिन जिले भर के किसानों ने कस्बे