- Hindi News
- प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को बताई चुनौतियां
प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को बताई चुनौतियां
माउंटआबू के आंतरिक सुरक्षा अकादमी, सीआरपीएफ में सशस्त्र सीमा बल (एस$ एस$ बी$) उत्तराखंड से आए ग्यारह प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों का स्टडी टूर्स प्रशिक्षण सोमवार को पूरा हुआ।
इस अवसर पर इन पुलिस अधिकारियों को अकादमी के निदेशक पुलिस महानिरीक्षक बी एस चौहान उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत आर जंबोलकर ने देश की आंतरिक स्थितियों और बल के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। खासतौर पर उन्होंने नक्सली समस्या के बारे में बताते हुए कहा कि इससे निपटने के लिए जवानों को विपरीत परिस्थितियों में काम करना पड़ता है। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को एक टेली फिल्म के माध्यम से जानकारी दी गई साथ ही सीआरपीएफ की अभी तक की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को आईएसए के डॉयरेक्टर आईजी बीएस चौहान ने मोमेंटो भेंट किए। इसके बाद सभी अधिकारियों को माउंट के दर्शनीय स्थल दिखाए गए।
आबूरोड. सीआरपीफमें मौजूद पुलिस अधिकारी।