विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
आबूरोड. सेंटपाल सीनियर सैकंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से आठ तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के निदेशक सांवरमल जाट गौरव दास ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका शीजा मीणा ने बताया कि विद्यार्थियों ने विद्युत उत्पादन, सौर उर्जा एवं वातावरण को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए उपयोगी मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में प्रथम स्थान पर सामूहिक रूप से सोहम दे, हर्ष पांडे, उदयभान सिंह और जसप्रीत ने हाईड्रोलिसिस पर आधाारित मॉडल बना कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार जयश्री शर्मा और गरिमा भाटी ने हाईड्रोलिक पर मॉडल बना कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रधानाचार्य वीके चौबीसा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।