पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आबूरोड | शहरके समीपवर्ती चंद्रावती में पुरातत्व विभाग एवं जनार्दनराय

आबूरोड | शहरके समीपवर्ती चंद्रावती में पुरातत्व विभाग एवं जनार्दनराय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड | शहरके समीपवर्ती चंद्रावती में पुरातत्व विभाग एवं जनार्दनराय नागर विद्यापीठ उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में करवाए जा रहे उत्खनन कार्य के तहत आज कार्य का और विस्तार किया गया।

किले के दक्षिण पूर्वी भाग में टीले पर सामने रही ईंटों की दीवार की गहराई तक पहुंचने के बाद गहराई में खुदाई का काम बंद कर दिया गया है। इस क्षेत्र में किले की अन्य दीवारों के अवशेष देखने के लिए वहा भी खुदाई शुरु की गई है। उत्खनन कार्य में किले के दक्षिण पूर्वी भाग में मजबूत सुरक्षा दीवार निकल चुकी है। शोधार्थी रोहित मेनारिया ने बताया कि सेवर्णी नदी की ओर करीब डेढ़ मीटर चौड़ी ईंटों की दीवार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसी ट्रेंच में गोल बुर्ज निकला है। समीप ही ट्रेंच जेजे-38 में उत्खनन कार्य किया जा रहा है। शोधार्थी जोगिंदरसिंह ने बताया कि दक्षिण-पूर्व ट्रेंच में चूने के प्लास्टर युक्त निकली दीवार के नीचे उत्खननन कार्य करवाया जा रहा है।





उत्खन कार्य में प्रोफेसर जीवन खरकवाल, जोगेन्द्रसिंह, पुरातत्व विभाग के अधीक्षक विनित गोधल, वरिष्ठ प्रारूपकार रजनीकांत वर्मा, जगदीश चन्द्र, सुनिल सांखला, नारायण पालीवाल शोधार्थी वैशाखी सहयोग दे रही हैं।

चंद्रावती नगरी में खनन कार्य जारी