पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब युवाओं के हाथ में पंचायतीराज

अब युवाओं के हाथ में पंचायतीराज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकांश सदस्यों ने कहा, शिक्षा के बढ़ावे पर देंगे जोर

भास्करन्यूज | सिरोही

पंचायतीराज चुनावों में इस बार शिक्षा का नियम लागू कर देने से जिला परिषद और पंचायत समितियों की तस्वीर भी बदल गई है। जिला परिषद और पांचों पंचायत समितियों के कुल 110 सदस्यों में से 33 सदस्य स्नातक या उससे भी ज्यादा पढ़े-लिखे हैं, जबकि 28 सदस्य 12वीं पास है। शिक्षित होने के साथ ही अधिकतर सदस्य युवा है। जिला परिषद और पांचों पंचायत समितियों में 68 सदस्यों की उम्र 30 साल से कम है। 49 सदस्यों की उम्र तो 25 साल से भी कम है। शेष|पेज15



जिलापरिषद और पंचायत समितियों में इस बार शिक्षित युवाओं के हाथों में कमान रहेगी। पंचायती राज की सबसे निचली इकाई ग्राम पंचायत में भी इस बार सरपंच शिक्षित और युवा है। पंचायत समिति और जिला परिषद की टीम भी शिक्षित और युवा है। यह पहला मौका है जब ग्राम पंचायत से लेकर पंचायत समिति और जिला परिषद तक विकास के फैसले युवा लेंगे। पंचायती राज की टीम में शिक्षित और युवा शामिल होने से गांवों में विकास की उम्मीदें बढ़ गई है।

क्याकहते हैं नवनिर्वाचित सदस्य : नवनिर्वाचित जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने कहा कि वे शिक्षा की नीति को सबसे अधिक बढ़ावा देंगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा पर विशेष काम किया जाएगा। आबूरोड से नवनिर्वाचित सदस्य रूपाराम बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों खासकर आदिवासी अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में जो कमी है उसे दूर किया जाएगा। हरीश चौधरी का कहना है कि वे गांवों में स्कूलों की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाएंगे और कोशिश करेंगे कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे। पिंडवाड़ा की प्रधान टीपू गरासिया बताती हैं कि वे खुद तो दसवीं तक ही पढ़ पाई, लेकिन अब अपने पूरे क्षेत्र में शिक्षा के लिए भरपूर काम करेंगी।

येहै 25 साल से कम उम्र के सदस्य

जिलापरिषद में 25 साल से कम उम्र के नवनिर्वाचित सदस्यों में रेखा देवी, कानाराम, उर्मिला देवी, वीरमाराम, नर्मदा कुमारी, मंजू देवी, भारमाराम, पुष्करलाल, धनाराम और लीला देवी शामिल है, जबकि सिरोही पंचायत समिति में सदस्यों में नैनसिंह, प्रवीण कुमार, उत्तम कुंवर, दशरथ, मनोज, शिवगंज पंचायत समिति में इंद्रा देवी, मोटाराम, माया, मंगल कुमार, सुमन कुंवर, मुकेश कुमार, जोशना देवी, रेवदर पंचायत समिति में सूरताराम, पुष्पा देवी, भरत कुमार, छाया कुमारी, रेखा देवी, पनी कुमारी, कविता देवी, प्रकाश मेघवाल, शिल्पा कुमारी, आबूरोड पंचायत समिति में सुनीता, गरिमा, नीलम, माया बेन, मालकी, राधा बेन, हीराराम, अमरी, पिंडवाड़ा पंचायत समिति में शांतिदेवी, रेखा, पवनी, तारा, हेमलता लक्ष्मी, प्रियंका, कांता कुमारी, गौतम और लालाराम शामिल है।

30साल से कम उम्र के सदस्य

जिलापरिषद में 30 साल से कम उम्र के नवनिर्वाचित सदस्यों में पायल परसरामपुरिया, संतोष देवी और बसंती देवी शामिल है, जबकि सिरोही पंचायत समिति सदस्यों में लालाराम, दीपा देवी, पूरण कंवर, खुश्बू, शिवगंज में चूनाराम, सकाराम, जमना मीणा, रेवदर में मेगाराम, पूजा भाटी, राजेंद्र कुमार, आशा कुंवर, हरजीराम, आबूरोड में हरीश, पिंडवाड़ा में प्रकाश, इंद्रा और श्रवण सिंह शामिल है।

नवनिर्वाचित जिला परिषद में सदस्यों में कुलदीप सिंह, रेखा देवी, उर्मिला देवी, वीरमाराम, भारमाराम, पुष्करलाल, धनाराम, पुखराज और बसंती देवी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है, जबकि सिरोही पंचायत समिति सदस्यों में नैनसिंह,लालाराम, दीपा देवी, नरेश कुमार, रीना देवी, दशरथ, मनोज, शिवगंज में मोटाराम, छगनलाल, सकाराम, जमना मीणा, मुकेश कुमार, जीवाराम आर्य, रेवदर में पुष्पा देवी, आबूरोड में लखमाराम, हीराराम, पिंडवाड़ा पंचायत समिति में रेखा, प्रभुराम और हेमलता सीनियर सैकंडरी उत्तीर्ण है।

शिवगंज

सुमनकंवर स्नातक, बीएड

इंद्रा देवी स्नातक

जोसना देवी स्नातक

आबूरोड

रूपारामएलएलबी

लीलाराम स्नातक

दिनेश स्नातक

पिंडवाड़ा

पवनीस्नातक

प्रकाश स्नातकोत्तर

पुष्पेंद्र कंवर स्नातक

रतनलाल स्नातक

नरेश कुमार स्नातक

कांताकुमारी स्नातक

गौतम कुमार स्नातक

लालाराम स्नातक

रेवदर

कनिकाटांक स्नातकोत्तर

पूजा भाटी स्नातक

राजेंद्र कुमार स्नातक

रणजीत कुमार स्नातकोत्तर

देवाराम देसाई स्नातक

प्रकाश मेघवाल स्नातकोत्तर

जयप्रभा गर्ग स्नातकोत्तर

शिल्पा कुमारी स्नातकोत्तर

सिरोही

ज्योतिकुंवर स्नातक

प्रवीण कुमार स्नातक

मनीषा देवी स्नातकोत्तर

उत्तम कुंवर स्नातक

जिला परिषद

कानारामस्नातक

पायल परसरामपुरिया स्नातक

नर्मदा कुमारी स्नातक

रंजू रामावत एलएलबी

नीलकमल अधि स्नातक

दिनेश कुमार स्नातक

संतोष देवी स्नातक