कांग्रेसी खेमे में हुई क्रॉस वोटिंग
उपप्रमुख चुनाव में कम हुआ भाजपा का एक वोट
बहुमतके बावजूद सिरोही रेवदर में पार्टी के प्रधान नहीं बनाने से आहत भाजपा ने रविवार को उपप्रधान चुनाव में कोई चूक नहीं होने दी। रेवदर पंचायत समिति में तो भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर आई कविता देवी को पार्टी से टिकट देकर उपप्रधान बनाया। सिरोही पंचायत समिति में भाजपा ने नरेश कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया। यहां दीपा राजगुरु ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। चुनाव परिणामों में नरेश कुमार के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि दीपा को मात्र 3 वोटों से संतोष करना पड़ा। यहां एक वोट खारिज हो गया। उपजिलाप्रमुख के चुनाव में भाजपा के कानाराम चौधरी विजयी घोषित किए गए। कानाराम चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के पुत्र है। कानाराम को 14 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के कुलदीप सिंह को 6 वोट मिले। जिला परिषद में भाजपा के 15 सदस्य हैं, जबकि कानाराम को 14 ही वोट मिले क्योंकि एक सदस्य गिरिजा कंवर वोट देने नहीं आई। पिंडवाड़ा पंचायत समिति मेें भाजपा के विनोद कुमार को 15 मिले, जबकि निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार को 6 वोट से संतोष करना पड़ा। रेवदर पंचायत समिति से भाजपा की कविता देवी निर्विरोध उपप्रधान बनी हैं। आबूरोड पंचायत समिति में कांग्रेस के हरीश चौधरी 8 मत प्राप्त कर उपप्रधान बने हैं। भाजपा के ताराचंद को 7 वोट मिले। शिवगंज पंचायत समिति में कांग्रेस के मोटाराम 10 मत प्राप्त कर उपप्रधान बने हैं। भाजपा की सुमन कंवर ने 5 मत प्राप्त किए।
मंडार|नवनिर्वाचितप्रधान पूंजाराम मेघवाल का कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके कस्बे में जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रधान पंूजाराम मेघवाल को कंधों पर उठा लिया।
इस दौरान इब्राहीम खां, मफतलाल बुनकर, महेश अग्रवाल, काजी कासम खां, मोतीराम चौधरी, शंकरलाल, लवजीराम बुनकर, लालाराम मेघवाल, शकूरखां भाटी, इम्तियाज भाटी, शकूर और जीवाराम मेघवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
रेवदर | पंचायतसमिति में प्रधान का पद गंवाने के बाद भाजपा अपनी पार्टी के किसी सदस्य को उपप्रधान भी नहीं बना सकी। यहां निर्दलीय सदस्य बनी कविता पुरोहित को पार्टी ने अपना सिंबल दिया। हालांकि नाम वापसी तक मैदान में दो अन्य उम्मीदवार भी थे, लेकिन फिर उनकी ओर से नाम वापसी लेने पर कविता पुरोहित को निर्विरोध उपप्रधान घोषित किया गया। हालांकि कविता पुरोहित ने पार्टी से बगावत कर वार्ड संख्या 17 से निर्दलीय ही पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ा था और इसके बाद वह जीत गई। उपप्रधान के चुनाव में पार्टी ने अपने किसी भी सदस्य को सिंबल देकर कविता पुरोहित के नाम पर सिंबल जारी किया।
इसके बाद कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए और कविता पुरोहित निर्विरोध उपप्रधान घोषित की गई। इस दौरान प्रधान पूंजाराम मेघवाल समेत नवनिर्वाचित सदस्य मौजूद थे।
पिंडवाड़ा | पंचायतसमिति चुनावों में रविवार को उपप्रधान के लिए चुनाव हुए। उपप्रधान पद के लिये भाजपा की ओर से विनोद दवे निर्दलीय के रूप में नरेश कुमार ने अपना नामांकन भरा। इसके बाद हुए मतदान में भाजपा के उम्मीदवार विनोद दवे को 15 मत नरेश कुमार को 6 मत मिले। जिस पर दवे विजयी घोषित किए गए। इस दौरान विधायक समाराम गरासिया, प्रधान टीपू देवी, दुर्गाराम गरासिया, मंडल अध्यक्ष किरण राजपुरोहित, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कालूराम सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरपतसिंह और पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मेवाड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
रेवदर में भाजपा को निर्दलीय सदस्य को देना पड़ा सिंबल
आबूरोड. पंचायतसमिति के उप प्रधान के चुनाव में कांग्रेस के हरीश चौधरी एक मत से विजयी रह।े यहां दो मत क्र ॉस वोटिंग के कारण भाजपा को मिले। दिन भर चली हलचल में आखिर कांग्रेस अपना उप प्रधान बनाने मे सफल रही। आज सवेरे नामांकन दर्ज कराने के बाद भाजपा के तारा चंद कांग्रेस के हरीश के बीच मतदान हुआ। जिसमें हरीश चौधरी को 8 तारा चंद को 7 मत मिले। इस अवसर पर सुभाष चौधरी, पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, प्रधान लाला राम गरासिया, भवनीश बारोट, हाफिज खान, तेज सिंह, चन्द्र शेखर सक्सेना, दिनेश खंडेलवाल और प्रवीन राठौड़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
आबूरोड पंस के उपप्रधान हरीश चौधरी के साथ कांग्रेसी।
शिवगंज पंचायत समिति
मोटाराम,उप प्रधान
पार्टी:कांग्रेस
वोटमिले: 10
प्रतिद्वंदी:सुमनकंवर
वोटमिले: 5
पार्टी:भाजपा
क्याक्रॉस वोटिंग हुई: नहीं
पिंडवाड़ा पंचायत समिति
विनोददेव, उप प्रधान
पार्टी:भाजपा
वोटमिले: 15
प्रतिद्वंदी:नरेशकुमार
पार्टी:निर्दलीय
वोटमिले: 6
क्याक्रॉस वोटिंग हुई: नहीं
सिरोही पंचायत समिति
नरेशकुमार,उप प्रधान
पार्टी:भाजपा
वोटमिले: 13
प्रतिद्वंदी:दीपाराजगुरु
पार्टी:निर्दलीय
वोटमिले: 3
क्याक्रॉस वोटिंग हुई: नहीं
आबूरोड पंचायत समिति
हरीशचौधरी, उप प्रधान
पार्टी:कांग्रेस
वोटमिले: 8
प्रतिद्वंदी:ताराचंद
वोटमिले: 7
पार्टी:भाजपा
क्याक्रॉस वोटिंग हुई: हां,कांग्रेस खेमे में।
रेवदर पंचायत समिति
कवितादेवी, उप प्रधान
पार्टी: भाजपा
वोटमिले: निर्विरोध
जिला परिषद सिरोही
कानारामचौधरी, उप जिला प्रमुख
पार्टी: भाजपा
वोटमिले : 14
प्रतिद्वंदी: कुलदीपसिंह
पार्टी: कांग्रेस
वोटमिले : 6
क्याक्रॉस वोटिंग हुई : नहीं
सिरोही. नवनिर्वाचितउप जिलाप्रमुख का भाजपाइयों समर्थकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
शिवगंज. नवनिर्वाचितउपप्रधान मोटाराम और प्रधान जीवाराम आर्य का समर्थकों ने स्वागत किया।