- Hindi News
- आबूरोड | समीपवर्तीदोयतरा गांव निवासी एक प्रसूता को अस्पताल लाते
आबूरोड | समीपवर्तीदोयतरा गांव निवासी एक प्रसूता को अस्पताल लाते
आबूरोड | समीपवर्तीदोयतरा गांव निवासी एक प्रसूता को अस्पताल लाते समय 108 एंबुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने एक बालिका को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार आदिवासी बहुल भाखर के दोयतरा गांव निवासी मोदन प|ी सूर्या को प्रसव के लिए शनिवार शाम घर से 108 एम्बुलेंस में देलदर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया जा रहा था। बीच रास्ते में मोदन को प्रसव पीड़ा ज्यादा होने पर एम्बुलेंस में मौजूद नर्सिंगकर्मी ने प्रसव करवाया। फिर प्रसूता को तत्काल अस्पताल लाया गया। एम्बुलेंस के कंपाउंडर मंजीत ने बताया कि प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण मोदन का एम्बुलेंस में प्रसव कराना पड़ा। उसने बालिका को जन्म दिया है।
एंबुलेंस 108 में हुआ प्रसव