- Hindi News
- आबूरोड के अस्पताल में भी हो सकेगा ब्लड स्टोरेज
आबूरोड के अस्पताल में भी हो सकेगा ब्लड स्टोरेज
आबूरोड | राजकीयअस्पताल में जरूरत के समय ब्लड उपलब्ध करवाने के लिए ब्लड स्टोरेज यूनिट खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित विभाग से लाइसेंस लेने के लिए आवेदन भेजा गया है। गौरतलब है कि यहां स्थित अस्पताल में तो ब्लड बैंक है और ही ब्लड स्टोरेज की कोई सुविधा। अब स्टोरेज यूनिट का लाइसेंस मिल जाने के बाद यह फ्रिज में ब्लड को स्टोर किया जा सकेगा और जरूरतमंदों को दिया जा सकेगा। हालांकि अभी यहां ब्लड बैंक जैसी सुविधा नहीं होगी। यहां से गुजर रहे हाईवे और रेल मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाओं के कारण अक्सर घायलों को ब्लड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यह यूनिट काफी कारगर साबित होगी। इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी एमएल हिंडोनिया ने बताया कि हमने यूनिट खोलने के लिए लाइसेंस का आवेदन भेजा है। यह शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है।
लाइसेंसकी कार्रवाई शुरू
अस्पतालमें ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है। इसको देखते हुए चिकित्सा विभाग ने लाइसेंस के लिए ड्रग्स विभाग को पत्र भेजा है। शीघ्र ही लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। लाइसेंस प्राप्त होते ही अस्पताल में यूनिट खोली जाएगी। रक्त स्टोरेज के लिए पहले से अस्पताल में फ्रिज की सुविधा उपलब्ध है।
यहहै दिक्कत
मौजूदासमय में विषम परिस्थिति में रोगी के लिए अस्पताल स्तर पर रक्त नहीं मिलता। लोगों को रक्त के लिए बाहर से व्यवस्था करनी पड़ती है। रक्तदाता से रक्त मिल भी जाए तो जांच के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसमें ज्यादा समय लग जाता है। अस्पताल में बड़ी संख्या में प्रसव करवाए जाते हैं।
हाइवे आसपास होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को अस्पताल लाया जाता है। ऐसे में तत्काल रक्त नहीं मिलने पर किसी जान जाने से इनकार नहीं किया जा सकता।