- Hindi News
- नेत्र चिकित्सा शिविर में आंखों की हुई जांच
नेत्र चिकित्सा शिविर में आंखों की हुई जांच
सिरोही| मोहब्बतनगरस्थित लहरीबाई चंदूलाल परमार राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में रविवार को ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड और पीसी परमार फाउंडेशन पुणे के सहयोग से आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर मे मरीजों को लाभांवित किया गया। संस्था सचिव बीके देवरे ने बताया कि शिविर में 295 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
फाउंडेशन के सहयोगी खीमसिंह देवड़ा ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चिह्नित मरीजों को शिविर समाप्ति पर अस्पताल की वैन से आबूरोड तलहटी ले जाया गया।