पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस के डर से कार समेत डोडापोस्त में आग लगाकर भागे तस्कर

पुलिस के डर से कार समेत डोडापोस्त में आग लगाकर भागे तस्कर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने आग बुझाकर बरामद किया 10 लाख का डोडा पोस्त और कार

भास्करन्यूज | मंडार

जिलेमें मंगलवार रात डोडा पोस्त लेकर जा रहे तस्करों ने जगह-जगह पुलिस की नाकाबंदी तोड़ इधर से उधर भागते रहे। अंत में मंडार के पास जुआदरा नदी ओर कच्चे रास्ते में तस्करों ने कार को छोड़ उसमें आग लगा दी तथा मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार में लगी आग को बुझा दिया तथा अंदर पड़ा करीब 10 लाख रुपए का डोडा पोस्त बरामद किया।

मंडार थाना अधिकारी मोतीराम जाट ने बताया कि एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ तस्करी की रोक थाम अभियान के लिए मंगलवार रात जिलेभर में नाकाबंदी गई। इस दौरान एक इनोवा कार पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र नाकाबंदी तोडकर रोहिड़ा थाना क्षेत्र में गई। वहां से सरूपगंज की ओर प्रवेश हुई। पूरी रात पुलिस वाहन के पीछे दौड़ती रही। देर रात एएसपी डॉ. प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में पूरे जिले भर में नाकाबंदी की गई।

शेष|पेज15



संदिग्धकार के मंडार थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर मंडार थाना अधिकारी मोतीराम जाट, हैडकांस्टेबल ओम प्रकाश, भोजाराम, जगदीश विश्नोई ने कस्बे में प्रवेश होने वाले कई मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान मंडार बस स्टैंड के पास कार नाकाबंदी तोड़ पादर मार्ग की तरफ गई। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पादर मार्ग पर कील का पट्टा डाल दिया, जिससे कार का टायर पंचर हो गया। इसके बाद भी तस्कर कार को जुआदरा नदी तक ले गए, जहां रास्ता खराब होने के कारण वाहन फंस गया। तस्कर कार में आग लगा कर मौके से फरार हो गए।



- ऐसे बचाया डोडा पोस्त

तस्कर कार में आग लगाकर अंधेरा होने से फरार हो गए। इस पर मंडार पुलिस ने आग पर रेत डालकर बुझाया तथा तलाशी लेने पर अंदर डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने 2 बोरी डोडा आग से बचा लिया तथा शेष जल गया। बचाए गए डोडा पोस्त का वजन 182 किलोग्राम हैं, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है।

{रात करीब 9.40 बजे, मालेरा टोल नाका :मालेरा टोल नाके पर पिंडवाड़ा पुलिस थाने की ओर से नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक इनोवा कार गुजरात पासिंग नाकाबंदी तोड़कर सरूपगंज की ओर चली गई।

{रातकरीब 11.20 बजे, माकरोड़ा : सरूपगंजके पास ईशरा रोड पर माकरोड़ा में नाकाबंदी देख कार पुन: कच्चे रास्ते से होते हुए रोहिड़ा की तरफ से गुजरात में घुसने की कोशिश की। रोहिड़ा में नाकाबंदी दल को देखकर गाड़ी पुन: औझल हो गई।

{रातकरीब 2.35 बजे, गिरवर चौकी : आबूरोडके पास गिरवर चौकी की नाकांबदी देखकर कर कच्चे रास्ते से तस्करों ने कार को फिर से भगा लिया।

{रातकरीब 3.10 बजे, मंडार : तस्करोंने देर रात को मंडार की नाकाबंदी तोडकर वाहन को भटाना की तरफ कच्चे रास्ते से गुजरात में घुसने की कोशिश की।

{रातकरीब 4.10 बजे, कार में आग लगाकर भागे : मंडारपुलिस ने वाहन का पीछा किया तथा दूसरी ओर भटाना में नाकाबंदी के दौराने लोहे की कील लगाकर पाटा डाल दिया, जिससे कार के टायर पंचर हो गए। इस पर तस्कर कार को जुआदरा की तरफ कच्चे रास्ते में ले गए तथा कार में आग लगाकर भाग गए।

मंडार. तस्कार कार में आग लगा कर फरार हो गए। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...