पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पालिकाध्यक्ष ने किया चंद्रावती का दौरा

पालिकाध्यक्ष ने किया चंद्रावती का दौरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने चंद्रावती नगरी का दौरा कर जानकारी ली

भास्करन्यूज | आबूरोड

पालिकाध्यक्षसुरेश सिंदल ने चंद्रावती नगरी का दौरा कर जानकारी ली। इस दौरान प्रोफेसर जीवन खरगवाल ने बताया कि चंद्रावती देश की उन चुनिंदा साइट में एक है।

जहां पहली बार इतनी अधिक बसावट, आबादी के प्रमाण और एक से अधिक किले मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुगल आक्रांताओं ने इस नगरी को कई बार ध्वस्त किया, लेकिन यह उजड़ने के क्रम में लगातार बसती भी गई। उस दौर में यह एक समृद्ध, सांस्कृतिक और व्यापारिक स्थान था। चंद्रावती में अब तक तीन किले निकाले जा चुके हैं और एक और किले के प्रमाण मिल रहे हैं। इस दौरान सिंदल ने बबूलों की सफाई के लिए जेसीबी मुहैया करवाने का आश्वाशन दिया। इस अवसर पर पार्षद मगदान चारण, मोहन और अमित सांबरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आबूरोड. चंद्रावती नगरी का अवलोकन करते पालिकाध्यक्ष।

खबरें और भी हैं...