‘मजदूर किसान वर्ग की आवाज थे पायलट’
पूर्वविधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि स्व. राजेश पायलट किसान, मजदूर पिछड़े वर्गों की आवाज थे। पायलट ने केंद्र में संचार मंत्री रहते हुए जो कार्य किए, उसे कभी भूल नहीं सकते है।
लोढ़ा बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी शिवगंज की ओर से कांग्रेस कार्यालय में राजेश पायलट की 71 वीं जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। लोढ़ा ने कहा कि पायलट ने हमेशा कांग्रेस में एक सिपाही की तरह काम कर किसानों, मजदूरों पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज को उठाया और उन्हें अपना हक दिलाने का काम किया था। इस मौके पंचायत समिति के प्रधान जीवाराम आर्य ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने स्व.राजेश पायलट की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व उप प्रधान मोतीसिंह देवड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र भाई, जवानाराम गहलोत, नगराध्यक्ष वजींगराम घांची, पूर्व नगराध्यक्ष पुखराज परिहार, कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मुज्जफर बेग, महिला कांग्रेस नगराध्यक्ष जुली जैन, पार्षद प्रकाश मीणा समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
पिंडवाड़ा|ब्लॉककांग्रेस कार्यालय में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रावल की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री किसान नेता राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष रावल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पायलट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल, पार्षद संजय गर्ग, महासचिव महेशदान चारण, इंटक नेता गणपत सिंह देवड़ा, धनाराम गरासिया, सोहनलाल गरासिया, सींगाराम, प्रतापराम मेघवाल, ईदरीश मेमन, महेंद्र मारू, सिराज मेमन, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अजरुद्दीन मेमन समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।
पायलटका जन्मदिन मनाया
आबूरोड|कांग्रेसजिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट का जन्मदिन मनाया। इस मौके उप प्रधान हरीश चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, पंचायत समिति सदस्य लखमाराम गरासिया, देवाराम बंजारा, प्रदीप सैनी, सरपंच गणेशराम, मोहन, गलबाराम, सुभाष चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी क्रम में नगर कांग्रेस की ओर से भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि स्व. राजेश पायलेट ने सदैव किसानों और मजदूरो के लिए संघर्ष किया। इस मौके सेवादल अध्यक्ष सुरेंदर छावरा, उपाध्यक्ष यासिफपठान, अनुराध जैन, कमला पजवानी, असलम खान, सुमित जोशी, महामंत्री गोपाल शर्मा, मोहम्मद शरीफ, नूरमोहम्मद, रनवीर सिंह राठौड समेत कांग्रेसी मौजूद थे।
पिंडवाड़ा. राजेश पायलट की जयंती पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
शिवगंज. कांग्रेसियों ने पायलट की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।