पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नेत्र शिविर में मरीजों का उपचार

नेत्र शिविर में मरीजों का उपचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्तीसवली गांव में आंबेश्वर मंदिर परिसर में बुधवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 472 मरीजों की जांचकर 31 को ऑपरेशन के लिए ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबूरोड भेजा गया। साथ ही पशु चिकित्सा शिविर में 1 हजार 360 पशुओं की जांच की गई। शिविर के लाभार्थी स्व. प्रेमी बाई पदमाराम स्व. वसंता देवी शिवलाल पदमाराम गहलोत परिवार की ओर से शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके एडीएम प्रहलाद साय नागा, नगर पारिषद सभापति ताराराम माली, समाज सेवी माली समाज वेल फेयर सोसायटी अध्यक्ष रघुभाई माली, दिलीप सिंह मांडाणी, जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, अशोक सेन, चतराराम माली, श्रवण सिंह राव, नरेंद्र सिंह डाबी, गणेश पुरोहित, रामलाल पुरोहित, डॉ.दिनेश सिंह चौहान, डॉ. जमील, डॉ.गिरीराज, अर्चना, डॉ. अमित सिंह, डॉ. आपेश खान, डॉ. अशोक चौधरी मौजूद थे।

कैलाशनगर. शिविर में मरीजों का उपचार करते डॉक्टर्स।

खबरें और भी हैं...