पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैन कार्ड की अनिवार्यता का किया विरोध

पैन कार्ड की अनिवार्यता का किया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज में सर्राफा व्यवसायियों ने सौंपा ज्ञापन

शिवगंज| शिवगंजसर्राफा व्यापार संघ एवं स्वर्णकला समिति शिवगंज के व्यापारियों ने आभूषणों बुलीयन की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को सर्राफा बाजार बंद रखा एवं भारत सरकार के इस निर्णय को वापस लेने की मांग को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम का तहसीलदार हेताराम चौहान को ज्ञापन दिया। सर्राफा व्यापारी सुबह 11 बजे होली चौक बाजार में एकत्रित हुए एवं दो लाख से अधिक सोना-चांदी के आभूषणों बुलीयन की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने पर आक्रोश जताया। इसके बाद सभी व्यापारी रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे एवं सर्राफा व्यापार संघ स्वर्णकला समिति की ओर से व्यापारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेठली के नाम का तहसीलदार हेताराम चौहान को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने चेताया है कि अगर आभूषणों बुलीयन की बिक्री पर ग्राहकों के पैन कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त नहीं किया गया, तो सर्राफा व्यापारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके सर्राफा व्यापार संघ के सोनी पारसमल, गोपीलाल, प्रकाश बागरेचा, अंबालाल, जगदीश कुमार, संजय गांधी, संजय सुराणा, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।

शिवगंज. तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते व्यवसायी।

सिरोही. विरोध में बंद रहा सर्राफा बाजार।

सिरोही. कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे सर्राफा व्यवसायी। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...