पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डी वार्मिंग डे पर बच्चों को दी कृमिनाशक दवा

डी वार्मिंग-डे पर बच्चों को दी कृमिनाशक दवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| समीपवर्तीमूंगथला स्थित आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार को डी-वार्मिंग डे मनाया। इस मौके स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित की। परीक्षा में कक्षा चार पांच के अशोक कुमार, टिंकल कुमारी और मीना कुमारी तथा कक्षा छह से आठ के शंकरलाल, दिलीपसिंह, पिंटाराम और रविसिंह क्रमश: पहले, दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। एएनएम रुकमणी देवी ने 371 स्टूडेंट्स को कृमिनाशक एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई। इस मौके संस्था प्रधान सत्येन्द्र गंधर्व, जगदीश प्रसाद, मनोज शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गौतम, सतीश अग्रवाल, गोविंदराम, महेंद्रसिंह, सूरज राणा ममता चौधरी समेत ग्रामीण मौजूद थे। इसी क्रम में महीखेड़ा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष मोतीराम गरासिया संस्था प्रधान अभिमन्यु भाटी ने बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेष रहे बच्चों को आगामी 15 फरवरी को एलबेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी।

इस मौके सोमाराम, शिक्षक रमन कोली समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

रोहिड़ा| समीपवर्तीभूजेला के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूल में अध्ययनरत छात्रों को कृमिनाशक टेबलेट का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक मंछाराम कुम्हार ने बताया कि स्कूल के 71 बालक-बालिकाओं को कृमिनाशक टेबलेट वितरित की गई। इस मौके शिक्षक अजयपालसिंह देवड़ा ने छात्रो को कृमि नाशक टेबलेट स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्वच्छता स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्रोत्तरी का आयोजन किया गया। इस मौके एसएमसी अध्यक्ष रगाराम देवासी, चुन्नीलाल मीणा, पूर्व वार्ड सदस्य लहरीदेवी समेत ग्रामीण मौजूद थे।

रोहिड़ा में बच्चों को वितरित की कृमिनाशक टेबलेट

आबूरोड में स्कूलों में मनाया डी-वार्मिंग डे

खबरें और भी हैं...