पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘पहचान पत्र पुलिस को जमा करवाएं’

‘पहचान-पत्र पुलिस को जमा करवाएं’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरथाने में बुधवार को सामुदायिक संपर्क समूह की बैठक हुई। बैठक में शहर की सुरक्षा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में थानाधिकारी हंसाराम ने कहा शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने को पुलिस अपने स्तर पर कार्य करती है, लेकिन आमजन भी इसमें सहयोग करे। इसके लिए जरूरी है कि घरेलू और दुकानों पर काम करने वाले नौकरों के पहचान संबंधी दस्तावेज थाने में जमा कराएं। दुकानों के बाहर सीसी टीवी कैमरे स्थापित करें इससे किसी तरह की आपराधिक घटना में लिप्त व्यक्ति के बारे में पता लगाना आसान होगा।

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। सदस्यों ने शहर में क्षतिग्रस्त रोड, पानी निकासी, कचरे यातायात की समस्या से अवगत करवाया। इस पर पालिकाध्यक्ष सुरेश सिंदल ने कहा आमजन स्थापित कचरा-पात्रों में कचरा डालकर सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। नाश्ते के हाथ ठेला धारकों को कूड़दान में कचरा डालने को पाबंद करेंगे एक तरफा यातायात के लिए जमीन के बारे में रेलवे प्रशासन से बात चल रही है। कहीं गंदगी की समस्या है तो उसका शीघ्र निस्तारण करवाएंगे। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, भानसिंह चौहान, सागरमल अग्रवाल, धर्मेश जैन, महेश राठी, लालाराम खारवाल, कदीर कुरैशी, हाफिज खान, विष्णु मारू, गोविंद माखीजा, हैड कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह अन्य सदस्य उपस्थित थे।

गायों को खुला छोड़ने पर दर्ज होगा मुकदमा

शहरमें सड़कों पर विचरण करते पशुओं की समस्या पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि अब गाय या अन्य पशु घूमते पाए जाने पर उनके स्वामियों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इस बारे में राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं। जिसका कड़ाई से पालन करेंगे।

आमथलामें होगा प्लांट, जहां बनेगी खाद

बैठकमें पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर में एकत्र कचरा निस्तारण सबसे बड़ी समस्या है। इसको देखते हुए आमथला गांव के पास सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्लांट स्थापित होगा। जहां कचरे का निस्तारण होगा निस्तारित कचरे से खाद बनाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...