पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यायाधीश ने ली जेल में व्यवस्थाओं की जानकारी

न्यायाधीश ने ली जेल में व्यवस्थाओं की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केसरगगंजस्थित उपकारागृह में जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जेल में व्याप्त कमियों को दूर करने पर चर्चा की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रकाश चन्द्र पगारिया ने जेल परिसर की सफाई के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया इसी प्रकार हर महीने में पेयजल के सैंपल लेने के निर्देश दिए। इसी प्रकार न्यायाधीश ने जेल में उपलब्ध सुविधाओं, कैदियों की संख्या, पुस्तकों और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी ली। जेलर ने न्यायाधीश को बताया कि यहां बैरकों की कमी है। जिसके लिए संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया है। इस अवसर पर उपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीश कुमार व्यास, एसडीएम अरविंद पोसवाल, तहसीलदार कूपाराम लोहार, ब्लॉक सीएमएचओ डा. गौतम मोरारका, बीइइओ राजेन्द्र कुमा शर्मा, एईन जलदाय विभाग राजेन्द्र गुर्जर, पैनल अधिवक्ता और स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी अधिवक्ता मौजूद थे।

आबूरोड. जेल में व्यवस्थाओं को लेकर जिला न्यायाधीश ने बैठक ली।

खबरें और भी हैं...