पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 700 किसानों का 6 घंटे डिस्कॉम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन

700 किसानों का 6 घंटे डिस्कॉम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीबिलों के अलावा नोटिस देकर की जा रही अन्य वसूलियों के विरोध में समस्याओं को लेकर शुक्रवार को किसानों ने शहर के मानपुर क्षेत्र में स्थित डिस्कॉम (ग्रामीण) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया धरना दिया। इसके बाद सभा का आयोजन हुआ। जिसमें राज्य सरकार से अमानत राशि नहीं वसूलने समस्याओं के समाधान की मांग की। इस बारे में प्रबंधक निदेशक के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।

किसानों का कहना था कि विद्युत निगम नियम विरुद्ध नोटिस भेजकर वसूली कर रहा है। दलालों की दखलअंदाजी के कारण हमारा शोषण हो रहा है इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। ऐसे में प्रत्येक किसान परेशान है। उन्होंने वीसीआर भरने, छीजत, प्रति यूनिट बिजली आपूर्ति, वसूल की जुर्माना राशि जले ट्रांसफार्मरों की जांच कराने नियम विरुद्ध वसूली के जारी नोटिसों को निरस्त करने की मांग की। इस अवसर जिलाध्यक्ष सूरजाराम चौधरी ने कहा कि किसानों की हितों के लिए लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने किसानों से एकजुट रहने को कहा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। तहसील अध्यक्ष चमनाराम चौधरी, उपाध्यक्ष किशनलाल, प्रभारी भीमाराम, बदीदेवी, लालचंद सैनी, शिवसिंह देवड़ा, गोमाराम, पीथाराम प्रजापत समेत चनार, महीखेड़ा, गिरवर आदि गांवों के करीब 700 किसान मौजूद थे।

पुलिसरही तैनात : धरनेमें बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों के कारण डिस्कॉम कार्यालय के बाहर दुपहिया अन्य वाहनों की लम्बी कतार लग गई। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित नहीं हो इसके लिए पुलिस के जवान तैनात किए। सदर थाने के वृत्त निरीक्षक भंवरलाल चौधरी कार्यक्रम की हर गतिविधि पर नजर गड़ाए रहे।

पेड़ों पर बांधे रस्सी के फंदे, नीचे किसान

धरनास्थल पर स्थित पेड़ों पर किसानों ने प्रतिकात्मक रस्सी के फंदे लटकाकर अपनी पीड़ा को बंया किया। जिन पेड़ों पर फंदे लटके थे उनके नीचे धरने पर बैठक किसान थे। उन्होंने बताया कि वे आज जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं वह आत्महत्या से कम नहीं है। समस्याओं की तरफ सरकार और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने को ये फंदे लटकाए हैं।

आबूरोड. बिलों में अमानत राशि वसूलने के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...