पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिरोही के सभी अभ्यर्थी जाएंगे उदयपुर बाड़मेर से 7000 हमारे यहां आएंगे

सिरोही के सभी अभ्यर्थी जाएंगे उदयपुर बाड़मेर से 7000 हमारे यहां आएंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकल रोकने के लिए पांच विजिलेंस टीमों का किया गठन

सिरोही और आबूरोड में स्थापित किए गए हैं परीक्षा केंद्र, पांच विजिलेंस टीम रखेगी केंद्रों पर नजर

भास्करन्यूज | सिरोही

पहलीबार पटवार भर्ती परीक्षा में जिले के सभी अभ्यर्थियों को दूसरे जिले में परीक्षा देने जाना पड़ेगा। शनिवार को आयोजित होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा में बाड़मेर जिले के 7000 अभ्यर्थी हमारे यहां परीक्षा देने आएंगे, जबकि जिले के 6563 अभ्यर्थी उदयपुर परीक्षा देने जाएंगे। जिले के अधिकतर अभ्यर्थी शुक्रवार को ही उदयपुर के लिए रवाना हो गए। बड़ी संख्या में उदयपुर जाने वाले अभ्यर्थियों के कारण सिरोही आगार ने उदयपुर के लिए पांच अतिरिक्त बसें चलाई। जिला प्रशासन ने पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सिरोही शहर में 10 और आबूरोड शहर में 15 यानि कुल 25 परीक्षा केंद्रों पर 7000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेगी, जिसमें एक मिनिट भी देरी से आने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के माकूम बंदोबस्त किए है। नकल प्रकरणों को रोकने के लिए पांच विजिंलेंस टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण करेगी। इसके अलावा हरेक परीक्षा केंद्र पर एक आंतरिक सतर्कता दल भी तैनात रहेगा।

{क्या ले जाएं अभ्यर्थी

अभ्यर्थीपरीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र, काला या नीला बॉल पेन, मान्य पहचान पत्र इनकी स्वप्रमाणित फोटो प्रति साथ ले जाएं।

{अलग-अलग होगी प्रश्न बुकलेट ओएमआर

निर्देशोंके अनुसार प्रश्नपत्र पुस्तिका क्रमांक और ओएमआर शीट के क्रमांक में परस्पर कोई संबंध नहीं होगा। अभ्यर्थी को ओएमआर में प्रश्न पत्र की सीरिज का ही उल्लेख करना होगा।

वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान परेशान अनजान अभ्यर्थियों की मदद के लिए सिरोही ने जो नई शुरुआत की थी। वह आज प्रदेश के कई जिलो में पहुंच चुकी है। उस समय शहर में करीब 25 से 30 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। कड़कड़ाती ठंड में इन अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने कोई मदद नहीं की थी। तब पूरा शहर आगे आया और अभ्यर्थियों की मदद में जुट गया। उन्हें समाजों के भवन, घरों, मंदिरों और मस्जिदों में रुकवाया गया। दैनिक भास्कर ने शहर की इस सकारात्मक शुरुआत को प्रकाशित किया था। आज आप सभी को जानकर खुशी होगी कि सिरोही से हुई यह शुरुआत अब कई जिलों में पहुंच चुकी है। पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर अनेक जिलों में सामाजिक स्तर पर अभ्यर्थियों के रुकने की निशुल्क व्यवस्था की जा रही है और इसको लेकर वाट्स अप पर मैसेज भी वायरल हो रहे हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि परीक्षा देने आने वाले अनजान अभ्यर्थियों की मदद के लिए इस प्रकार से संगठन और सामाजिक संस्थाएं आगे रही हैं।

{परीक्षा में क्या नहीं ले जाएं

परीक्षाकक्ष में घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट भी पहनकर नहीं सकेंगे। परीक्षार्थी के पास बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या अन्य कोई मादक पदार्थ भी नहीं होना चाहिए।

{सिरोही शहर में स्थापित 10 परीक्षा केंद्रों पर 2834 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर दो विजिंलेस टीमें लगातार निरीक्षण करेंगी। दो डिप्टी कॉर्डिनेटर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे।

{आबूरोड शहर में स्थापित 15 परीक्षा केंद्रों पर 4166 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षा केंद्रों पर तीन विजिंलेंस टीमें लगातार विजिट करेगी। जबकि, तीन डिप्टी कॉर्डिनेटर व्यवस्थाओं को देखेंगे।

{सरकारी स्कूल-कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर एक-एक पर्यवेक्षक, जबकि निजी परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। हरके परीक्षा केंद्र पर एक-एक आंतरिक सतर्कता दल भी तैनात रहेगा।

ऐसी रहेगी परीक्षा व्यवस्था

आबूरोड

सांईबाबा पब्लिक स्कूल, सेंट पॉल्स, सेंट एंसलम, रामावि सांतपुर, पीजी कॉलेज, राबाउमावि, आदर्श रामावि गोविंदधाम, वैदिक कन्या सीनियर सैकंडरी स्कूल, चंद्रावल बीएड कॉलेज, दरबार स्कूल, एचजी इंटरनेशनल, तेजेंद्रप्रसाद बीएड कॉलेज, सीआईटी कॉलेज, जनजाति आवासीय स्कूल दानवाव और सेंट जोंस स्कूल।

सिरोही

पीजीकॉलेज, राउमावि नवीन भवन, राउमावि पुराना भवन, राबाउमावि, सेंट पॉल्स, बालिका आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श विद्या मंदिर पैवेलियन, अजित विद्या मंदिर, इम्मानुअल मिशन स्कूल और महावीर पब्लिक स्कूल।

सिरोही. पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर केंद्रों पर रोल नंबर लिखते शिक्षक।

रीट में भी 3800 गए थे बाहरी जिलों में

शिक्षकभर्ती परीक्षा रीट में भाग लेने के लिए जिले के 3877 अभ्यर्थी बाहरी जिलों में गए थे। लेकिन, पटवारी भर्ती परीक्षा में तो सभी अभ्यर्थियों को उदयपुर भेजा गया है। रीट में हमारे यहां से बाड़मेर 818, जैसलमेर 1, जालौर 1719, जोधपुर 750 तथा पाली जिले के लिए 589 अभ्यर्थी गए थे।

{ये होंगे पहचान के दस्तावेज

बोर्डने पहचान के दस्तावेजों में फोटोयुक्तआईडी जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, वोटर पहचान कार्ड, शिक्षण संस्था का पहचान पत्र, फोटोयुक्त मूलनिवास प्रमाण पत्र, फोटो युक्त बैंक की पासबुक, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र को शामिल किया है।

बजे शुरू होगी परीक्षा, एक मिनिट की भी देरी पर प्रवेश नहीं

बजे शुरू होगी परीक्षा, एक मिनिट की भी देरी पर प्रवेश नहीं

12

कुल अभ्यर्थी हैं पंजीकृत, यह सभी आएंगे बाहर से

कुल अभ्यर्थी हैं पंजीकृत, यह सभी आएंगे बाहर से

7000

परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रशासन रखेगा कड़ी निगरानी

परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, प्रशासन रखेगा कड़ी निगरानी

25

मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

{अभ्यर्थियोंकी मदद के लिए प्रशासन ने दो कंट्रोल रूम स्थापित किए है। कंट्रोल रूम शुक्रवार से ही प्रभावी हो गए है।

{शनिवार को सवेरे 8 बजे से परीक्षा समाप्ति तक कंट्रोल रूम की मदद ली जा सकेगी। सिरोही में 02972-225327 तथा आबूरोड में 0274-222220 कंट्रोल रूम नंबर है।

इसबात का रखें ख्याल

{मोबाइलआदि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने साथ लेकर नहीं आए।

{परीक्षा शुरू होने के बाद एक मिनिट की देरी पर भी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं है।

{परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे। अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र, उसकी फोटो प्रतिलिपि जरूर रखें।

{बस ट्रेन की छतों पर सफर नहीं करें। अव्यवस्था नहीं फैलाएं।

खबरें और भी हैं...