तहसील कार्यालय आवासीय भवनों के लिए भेजे 36.79 लाख के प्रस्ताव
तहसीलप्रशासन ने तहसील कार्यालय और आवासीय भवनों के सुदृढ़ीकरण के लिए 36.79 लाख रुपए का प्रस्ताव कलक्टर के जरिए राजस्व मंडल को भेजा है। बजट उपलब्ध होने पर भवनों की स्थिति में सुधार होगा। जिससे कर्मचारियों को कार्य स्थल और आवासीय भवनों में रहने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। शहर स्थित तहसील कार्यालय भवन और कर्मचारियों के आवासीय भवन काफी पुराने हैं। वर्षों से बजट उपलब्ध नहीं होने के कारण भवनों का रख-रखाव नहीं हो पा रहा। बारिश में तहसील कार्यालय के कमरों की दीवारों में सीलन जाती है। छतों से पानी टपकता है। ऐसे में कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बिजली तारों के आसपास सीलन से भवन में करंट दौड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। रोडवेज बस स्टैंड के सामने माउंट रोड पर स्थित तहसील कार्यालय के तहत एक मंजिला आवासीय भवन जर्जर हो गया है। आठ कमरों वाले इस भवन के भूतल पर स्थित कमरों की हालत ज्यादा खराब है। छत और दीवारों का प्लास्टर उखड़ गया है। यही कारण इन कमरों में कोई कर्मचारी नहीं रह पा रहा। प्रथम मंजिल पर सिर्फ दो कर्मचारी रहते हैं उन्हें भी बारिश में समस्या का सामना करना पड़ता है।
भवन का लेवल सड़क से नीचे
आवासीयभवन का लेवल सड़क से नीचे चला गया है। इसके कारण बारिश में मुख्य मार्ग ओवरफ्लो नालियों का पानी भवन परिसर में घुस जाता है। उस समय कर्मचारियों को आने-जाने में खासी दिक्कत होती है।
भेजेप्रस्ताव करीबएक माह पूर्व तहसील भवन की मरम्मत के लिए 16.79 लाख रुपए तथा दो दिन पूर्व आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए 20 लाख रुपए का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। इससे पूर्व में ऐसे प्रस्ताव भेजे, लेकिन उनको स्वीकृति नहीं मिली।
विधायकसांसद कर सकते हैं मदद
बजटके अभाव में विधायक और सांसद विकास कार्यों के लिए उनके मिलने वाले कोष से सरकारी कार्यालय और आवासीय भवनों की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत कर मदद कर सकते हैं। तहसील भवनों के लिए इन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से राशि मिल जाए तो कार्मिकों को राहत मिल सकती है।