आबूरोड| गुर्जरसमाज सेवा संस्थान की बैठक गुरुवार को समाज अध्यक्ष
आबूरोड| गुर्जरसमाज सेवा संस्थान की बैठक गुरुवार को समाज अध्यक्ष पोखरलाल फागणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भगवान देवनारायण जयंती समारोह की तैयारी पर चर्चा की। बैठक में समाज के भैरसिंह गुर्जर ने कहा कि आगामी 14 फरवरी को भगवान देवनारायण जयंती समारोह विजासनी माता मंदिर प्रागंण में मनाया जाएगा। दोपहर में प्रसाद वितरित होगा। जयंती पर आबूरोड, मावल, मोरथला, किवरली और गुजरात से समाज के लोग आएंगे। इससे पहले दो मिनट का मौन रखकर सियाचीन में शहीद हुए सैनिक हनुमनथप्पा को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। संवाद प्रभारी बाबूसिंह गुर्जर, सचिव रामलाल कोली, रमेश बडिया, गणपत खटाणा, दिनेश चपरणा, नाथूलाल आदि मौजूद थे।
पोसवाल, विनय, विजय धनादिया, रामसिंह, दिलीप पोसवाल, चन्द्रशेखर, लोकेन्द्र नरेन्द्र समेत समाज के अन्य लोग मौजूद थे।
गुर्जर समाज की बैठक में जयंती की तैयारी पर चर्चा