- Hindi News
- बिगड़ी सफाई बिजली व्यवस्था पर बिफरे पार्षद
बिगड़ी सफाई बिजली व्यवस्था पर बिफरे पार्षद
नगरपालिकाउपाध्यक्ष अर्जुनसिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में पार्षदों ने शहर में बिगड़ी सफाई बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई। पार्षदों ने चरमराई सफाई बिजली व्यवस्था पर जमकर रोष व्यक्त किया। अधिशासी अधिकारी एमएस गहलोत पालिका उपाध्यक्ष ने शीघ्र ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया। बैठक के आरंभ में पालिका उपाध्यक्ष का साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। इसके बाद पार्षद शिवशंकर शर्मा ने कहा कि गांधीनगर, लुनियापुरा,मानपुर, आबकारी शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सफाईकर्मियों की भर्ती नहीं की गई है। उन्होंने पालिका में मैरिज सर्टीफिकेट नहीं बनने से लोगो को हो रही परेशानी के बारे में बताया और व्यवस्था में सुधार की मांग की। आबेदा बेगम ने कहा कि वार्ड चौदह में सफाई व्यवस्था बदहाल है इसी तरह के हालात शहरभर के हैं। गोविंद अग्रवाल ने कहा कि बिजली व्यवस्था लचर है दिन में लाइटें जलती रहती है। प्रतिपक्ष नेता कांतिलाल परिहार ने कहा कि सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई ठेकेदार द्वारा हड़ताल करवाई जा रही है। ठेकेदार द्वारा सफाई के कार्य पर ध्यान नही दिया जा रहा है और भुगतान लिया जा रहा है। दामोदर धानका ने कहा कि ऐसे ठेकेदार को तुरंत ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों की नाराजगी
माधवमारु ने कहा कि सफाई ठेकेदार ने पार्षदों से सहमति पत्र प्राप्त नहीं किया। लाखों का भुगतान उठा लिया। कमला कोली निशा बंसल ने कहा कि वार्डों में सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी को फोन करने पड़ते हैं। कमलेश सोलंकी ने कहा कि पार्षदों की सुनवाई नहीं हो रही है ऐसे बोर्ड के सदस्यो को आमजन के कार्यों के निस्तारण में समस्या हो रही है। उन्होंने सफाई ठेकेदार के किए गए भुगतान की जांच की मांग की। राधेश्याम शाक्य ने कहा वार्ड 28 सबसे बड़ा वार्ड है। इसके बावजूद वार्ड में महज एक सफाईकर्मी कार्य कर रहा है। नरगिस कायमखानी ने पालिका की बैठकें समय पर कराने को कहा ताकि विकास के कार्य हो सके।
बिजलीकार्मिक बढ़ाने की उठी मांग
पार्षदगोविंद माखीजा ने बिजली ठेकेदार से कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को कहा। पालिका उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्षदों की अनुशंसा के बाद ही ठेकेदार का भुगतान किए जाए। पार्षद जितेंद्र बैरवा ने कहा कि कारीगर मोहल्ले में गंदगी हो रही है। भवानीशंकर सोनी ने सफाई कर्मचारी को पार्षदों के अधी