पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे यूनियन के शिविर में 250 लोगों ने किया रक्तदान

रेलवे यूनियन के शिविर में 250 लोगों ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नॉर्थवेस्टर्न रेलवे एंप्लाइज यूनियन आबूरोड लायंस क्लब अरावली एवं ट्रोमा सेन्टर के सहयोग से मंगलवार को यूनियन कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 252 रक्तदाताओं ने स्वे\\\'छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के मंडल मंत्री अरूण गुप्ता ने कहा कि यूनियन ने 12 वर्ष पूर्व रक्तदान कार्यक्रम की शुरुआत की थी। कार्यक्रम में ग्लोबल अस्पताल के निदेशक प्रताप मिढ्ढा ने कहा कि रक्तदान में मिलने वाली एक बोतल से पांच जिंदगियों को बचाया जा सकता है। आबूरोड में उच्च तकनीक का ब्लड बैंक है जिसमें सभी तरह के रक्त अलग किए जा सकते है। लायंस क्लब के उप प्रांतपाल अरविंद चतुर ने अपने कहा कि यूनियन की ओर से प्रतिवर्ष अलग अलग शहरों में रक्तदान का आयोजन किया जाता है। जिला मुख्य एवं चिकित्सा अधिकारी सुशील परमार ने कहा कि यह आयोजन जिले का सबसे बड़ा आयोजन है। यूनियन के महामंत्री मोहन चेलानी ने कहा कि यूनियन ने 2 हजार यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा है जिसे हम पूरा करने को लेकर प्रयासरत है। कार्यक्रम को लायंस क्लब के अध्यक्ष अविनाश शर्मा, यूनियन के सचिव समदर सिंह, अनिल भट्ट, एम.एच. गौरी अन्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अरावली, ऐपलाईज यूनियन एवं ट्रोमा सेंटर के ब्लड बैंक प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, भानसिंह चौहान और प्रकाश मोरवाल सहित यूनियन के सैंकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।

आबूरोड. रेलवेयूनियन की ओर से आयोजित शिविर में रक्त की जांच कराते नागरिक।