पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बिखरे खुशियों के रंग

अग्रसेन जयंती महोत्सव पर बिखरे खुशियों के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड में शुरु हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव, बड़ी संख्या में शामिल हुए शहरवासी

भास्करन्यूज आबूरोड

महाराजाअग्रसेन जयंती को लेकर शहर में 12 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत मंगलवार से हुई। महोत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जहां समाज केगौरवशाली इतिहास के बारे में बताया वहीं युवा पीढ़ी को सेवा और संस्कारों की सीख भी दी। वक्ताओं ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा जरुरतमंदों की सेवा में तत्पर रहता है। देश के विकास में भी समाज का बड़ा योगदान है। महोत्सव के शुभारंभ के बाद रंगोली प्रतियोगिता समेत अनेक कार्यक्रम हुए। जिनमें बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं की संयोजक अलका अग्रवाल, अंजू गोयल, सुनिता गुप्ता, अंजू अग्रवाल, भवना अग्रवाल हनी, सारिका, पवन मंगला ओर रिंकु अग्रवाल थी।

सेवाकार्यों में हमेशा आगे : महोत्सवके पहले दिन पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद बंसल ने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा से सेवाकार्यों में आगे रहा है। जब भी जरुरत पड़ी है समाज से बड़ी संख्या में भामाशाह तैयार हो जाते हैं। वरिष्ठ समाज सेवी प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि आगामी समय से समाज की ओर से आवारा गायों का पालन मावल गौशाला में किया जाएगा। मंत्री अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि लावारिश लाशों के दाह संस्कार के लिये लकड़ी एव अन्य सामग्री की नि:शुल्क की जाती है। उपाध्यक्ष नेमीचन्द अग्रवाल ने कहा कि समाज की ओर से संचालित अग्रेसन विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा शिक्षण सामग्री की व्यवस्था की जाती है। सहमंत्री मनीष कुमार जैन ने कहा कि समाज अन्य सेवाओं के साथ ही शहरवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रभावी कार्य करेगा। कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार लालचन्द ने कहा कि जनहित के कार्यों में समाज हमेशा आगे रहेगा।

आज होंगे यह आयोजन

महोत्सवके मिडिया संयोजक सतीश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें बड़ी संख्या में समाज के लोग भाग लेंगे।

>दोपहर 2 बजे अग्रवाल महिला भजन संध्या प्रतियोगिता होगी। इसकी मुख्य संयोजक अनिता सिंघल है।

> शाम 5 बजे निबंध प्रतियोगिता