पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

युवाओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रह्माकुमारीजसंस्थान के शांतिवन में चल रहे सांस्कृतिक सम्मेलन का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। इसमें देशभर से आए युवा कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। जिन्हें देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। मुंबई से आए कलाकारों ने मेरे वतन के लोगों गीत की प्रस्तुति दी। वहीं असम और उड़ीसा से आये कलाकारों ने उडिय़ा और बीहू डांस, पंजाबी के कलाकारों ने भांगड़ा और उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। तीन दिन तक चले सम्मेलन में प्रभाग के निदेशक बीके रमेश शाह, संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी, राष्ट्रीय संयोजिका बीके कुसुम, मुख्यालय संयोजक बीके सतीश और बीके दयाल समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

आबूरोड. ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। फोटो| भास्कर