पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न

कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े फटाखे, बांटी मिठाईयां

भास्करन्यूज | सिरोही

विधानसभाकी चार सीटों के लिए हुए उपचुनावों में कांग्रेस को तीन सीट पर मिली जीत का कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया। शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजावाव दरवाजे के बाहर पटाखे छोड़े और मिठाई बांट कर खुशी जताई।

सिरोही शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद जितेंद्रसिंघी ने बताया कि भाजपा ने चुनावों के दौरान जनता से झूठे वायदे कर सत्ता प्राप्त की थी, लेकिन9 माह के शासन में जनता इस शासन में महंगाई, पानी, बिजली एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है। जनता ने इन चुनावों के परिणामों से यह बता दिया है कि सरकार ने जनता का ध्यान नहीं दिया तो यहीं परिणाम होगा। इस मौके जिला महामंत्री बाबू खान, पार्षद ईश्वरसिंह डाबी, पूर्व पार्षद अशोक मेघवाल, प्रवक्ता अब्दूल सलीम, पूर्व पार्षद कालूराम माली, मोहन मेघवाल, दिनेश वैष्णव, नैनाराम माली, खुर्शीद मोहम्मद सहित काफी कार्यकर्ता मौजूद थे।

आबूरोड|प्रदेशमें विधानसभा के उपचुनाव में 4 में से 3 विधानसभा के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने से नगर कांग्रेस कार्यालय मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस अध्यक्ष अमित जोशी ने चुनाव में मिली जीत को कांग्रेस की रीति नीतियों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत सरकार की प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट के अथक प्रयासों का नतीजा बताया। इस मौके उपप्रधान ललित सांखला, सचिव हाफिज खान, पार्षद नरगीस कायमखानी, नवीन सांखला, माधव मारू, कांतिलाल परिहार, सुरेन्द्र छावड़ा, पूर्व नगर अध्यक्ष रामस्वरूप कुमावत, महेन्द्र गोहिल, सुनिलराज, भवनीश बारोट, ओम प्रकाश सेठ, बशीर मोहम्मद,मोहम्मद आदिल जुनेद, ओम प्रकाश शर्मा, फिरोज खान आदि कांग्र्रेेसी उपस्थित थे।