पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियर्स से आमजन की बढ़ी हैं अपेक्षाएं

इंजीनियर्स से आमजन की बढ़ी हैं अपेक्षाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्ट्रिकइंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार रात को विश्वेश्वरैया की जयंती ‘इंजीनियर्स डे’ के रूप में मनाई गई। इस मौके जिलेभर के अभियंताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्कॉम के मुख्य अभियंता केके शाह ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में बिनानी के वाइस प्रेसीडेंट दिनेश राठौड़ विशिष्ठ अतिथि के रूप में वॉलकेम से महावीर सिंह मौजूद थे। इस मौके केके शाह ने कहा कि आज के युग में आमजन की इंजीनियर्स से अपेक्षाएं पहले की तुलना में ज्यादा हो गई है, जिन्हे पूरा करने के लिए हमें दिनरात काम करने को तत्पर रहना चाहिए। इससे पूर्व इंद्रदान चारण ने विश्वेश्वरैयाजी की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा प्रकाशचंद्र ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, फैंसी ड्रेस, बेटी बचाओ पर कविता पाठ पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके प्रवीण खत्री, डीके जैन, ओएस उदावत, शाल्वी डाबी, प्रकाश रैगर, मुकेश जैन, अब्दुल हमीद, ओपी खारिया, मनोज शर्मा, मदनसिंह परमार, विनोद चौहान, एएस बैरवा, प्रदीप बेडाना वीसी मेहता मौजूद थे। वहीं दो दिवसीय समारोह में अभियंताओं उनके परिवारजनों ने उत्साह से भाग लिया तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम बनाने का प्रण लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएल चौहान ने बताया कि किसी भी जरुरतमंद रोगी को अगर बैसाखी, व्हील चेयर, रोगी शय्य तथा अस्थिरोग से संबंधित सभी प्रकार के उपकरण उपयोग के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पूर्व रविवार को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता, तकनीकी सेमीनार स्वास्थ्य केम्प का भी आयोजन किया गया।

आबूरोड|आबूरोडइंजिनियर्स क्लब की ओर से इंजिनियर्र्स डे मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के 20 सदस्यों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। यह संकल्प पत्र आई बैंक मथुरादास माथुर चिकित्सालय जोधपुर को भेजे गए। इस अवसर पर हीरा भाई अग्रवाल को सर्वसम्म्ति से क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

सिरोही. इंजीनियर्स-डेपर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।