पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने सौंपा ज्ञापन

किसानों ने सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| भारतीयकिसान संघ की बैठक दादूदयाल आश्रम में हुई, जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर तैयार किए गए ज्ञापन को तहसीलदार को सौंपा। किसान संघ के जिलाध्यक्ष सवाराम चौधरी ने बताया कि डिस्कॉम की ओर से सिंगल फेस थ्री फेस के जो भी मीटर वर्तमान में उपयोग में लाए जा रहे है वह बगैर बिजली खर्च के भी चलते है एवं किसानों पर इसका आर्थिक बोझ पड़ रहा है। आगामी रबी फसल के लिए किसानों को खाद बीज सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। इस वर्ष समय पर बारिश नही होने के कारण खरीफ की फसल नष्ट हो रही है इसीलिए गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिलावे तथा साथ ही पूर्व में नष्ट हुई फसल का भी पैसा दिलवाया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।