- Hindi News
- स्काउट गाइड राष्ट्रपति अवार्ड के लिए रवाना
स्काउट गाइड राष्ट्रपति अवार्ड के लिए रवाना
राष्ट्रपतिअवार्ड के लिए चयनित बीएस मेमोरियल स्कूल के स्काउट गाइड सोमवार देर रात को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्कूल के निदेशक प्रमोद चौधरी के अनुसार स्काउट गाइड एम. वारिस अली, दिलीप सिंह, रहमान अली एवं मानवेन्द्र सिंह चौधरी का राष्ट्रपति अवार्ड-2014 के लिए चयन हुआ है। इन चयनित गाइड एवं दल प्रभारी गणेश शर्मा सोमवार देर रात रवानगी की। इन गाइड्स को वर्ष 2013 में तत्कालीन रा\\\'यपाल मार्गेट आल्वा द्वारा रा\\\'यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। रवानगी के समय स्कूल टीचर हीरासिंह मेहता, तनुज शर्मा, नीता पटेल, चेतना मेहता एवं मदन कुमार डामोर आदि उपस्थित थे।