पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में काव्यपाठ का आयोजन

कॉलेज में काव्यपाठ का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| सेठमंगलचंद चौधरी राजकीय महाविद्यालय में हिन्दी दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य अंसारूल हक ने बताया कि कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने हिंदी भाषा, देश प्रेम एवं श्रृंगारिक, स्वरचित तथा संकलित प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोहा। छात्र सुरजीत झा ने हिंदी जनजन की भाषा, हेतल कुंवर ने सोचो क्या पाया, बेटी पापा की, मधुशाला कविताएं सुनाई। डॉ. एन.डी. शास्त्री ने छात्र-छात्राओं को काव्य पाठ के गुर बताते हुए हर प्रतिस्पद्र्धा के लिए तत्पर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के संयोजक बंशीलाल दर्जी ने प्रतिभागियों का आभार जताया। इस मौके डॉ. दिनेश चारण, मीठालाल, डॉ. कमल भडिया, सुनिल गहलोत, बीएल सोलंकी, डॉ. लक्ष्मीनारायण सहित छात्र संघ पदाधिकारी उपस्थित थे।