चिकित्सा शिविर का आयोजन
आबूरोड| शहरके निकटवर्ती मरावल चन्द्रावती गांवों में गुरू शांतिदेव की निर्वाण तिथि पर चिकित्सा विभाग शांति योगी मंडल मुंबई के तत्वावधान में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खुरपका फडकिया के इलाज के साथ ऑपरेशन भी किये गये। शिविर में संस्था की ओर से किशोर गांधी, डॉ. अमित चौधरी, नवलराम, वीराराम, रवि, अशोक, सुरेन्द्र और किशन लाल सहित लोग मौजूद थे।