पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई से आईआईटी की है आस्था ने, फाइनल के दौरान दिया था फेसबुक का एग्जाम

मुंबई से आईआईटी की है आस्था ने, फाइनल के दौरान दिया था फेसबुक का एग्जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड की आस्था को मिला फेसबुक से दो करोड़ का पैकेज

प्रतिभा

दुनियाभर के प्रतियोगियों के बीच से हुआ सलेक्शन

भास्करन्यूज | आबूरोड

शहरकी एक प्रतिभावान बेटी आस्था अग्रवाल को फेसबुक की ओर से सालाना दो करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। आईआईटी मुंबई में पढ़ाई कर रही आस्था को यह ऑफर फाइनल की पढ़ाई करते करते मिला है। इसके लिए वह फेसबुक की ओर से आयोजित कंपीटिशन में शामिल हुई। इस कंपीटिशन के तीन राउंड हुए। इन सभी में सफलता के बाद आस्था समेत एक अन्य प्रतियोगी का इंटरशिप के लिए चयन हुआ।

इसके बाद एक ओर एग्जाम हुआ। जिसमें दुनिभाभर के प्रतियोगी शामिल हुए। बताया जाता है कि इनमें से बड़ी मुश्किल से दो या तीन प्रतिशत प्रतियोगियों का ही चयन हो पाता है। जिनमें आस्था शामिल हैं। उसकी इस उपलब्धि पर पिता अशोक अग्रवाल ने बताया कि वह हमेशा से ही पढ़ने में आगे रही। हमने उसकी हर इच्छा का सम्मान करते हुए हर संभव मदद की, लेकिन अपनी सफलताओं के रास्ते उसने खुद ने बुने।

आस्था की इस खुशी पर केवल परिवार में बल्कि पूरे समाज में खुशी है। समाज ने इसे गौरव का प्रतीक बताया है। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डा.एमपी बसंल ने बताया कि इससे शहर की अन्य बालिकाओं को भी पढ़ने आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इसी प्रकार नेमीचंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल सहित परिजन भगवानदास, नरेन्द्र अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल ने भी भी आस्था की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

समाज ने बताया गौरव

पढ़ने में हमेशा आगे

आस्थाके पिता अशोक अग्रवाल जयपुर में इलेक्ट्रनिक विभाग में इंजीनियर हैं। उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज हैं। उन्होंने बताया कि आस्था शुरू से मेघावी रही। पढ़ने में आगे थी। उसी की इच्छा थी कि वह आईआईटी में जाएगी। इसके लिए जी तोड़ मेहनत की और सफलता पाई और अब फाइनल करते करते ही उसने यह मुकाम पाया है। उन्होंने बताया कि इंटरशिप के लिए चयन हो जाने के वह मई से जून तक कैलिर्फोनिया अमेरिका में रही। जहां विश्व भर से आये प्रतियोगियों में से 2 से 3 प्रतिशत लोगों का चयन किया जाता है।