पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएम ने देखी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं, दिए दिशा निर्देश

सीसीएम ने देखी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाएं, दिए दिशा-निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
...और इधर, अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी बदहाल है आदर्श रेलवे स्टेशन

रेलवे ने शहर के स्टेशन को आदर्श का दर्जा दिया है, लेकिन दर्जा मिलने के बाद भी स्टेशन पर आदर्श जैसी एक भी सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। स्टेशन परिसर की अव्यवस्थाओं से यात्रियों को रोज दो चार होना पड़ रहा है। स्टेशन पर वर्तमान में करीब 100 यात्रा गाडिय़ों का प्रतिदिन ठहराव होता है और यहां आने वाले यात्रियों को सुविधा देने में रेलवे प्रशासन उदासीनता बरत रहा है। यहां अक्सर रेलवे अधिकारियों का दौरा होता है। वे स्टेशन का निरीक्षण करते हैं और स्थानीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश देकर चले जाते हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अव्यवस्थाओंमें रेल प्रशासन भी कम नहीं : शहरके आदर्श रेलवे स्टेशन पर पसरी अव्यवस्थाओं में स्थानीय रेल प्रशासन की भूमिका भी कोई कम नहीं है। वर्तमान में रेलवे स्टेशन पर आने वाली रेलों के समय यात्रियों को पानी के लिए काफी परेशानी का सामाना करना पड़ता है। स्टेशन पर कोच में पानी भरने के लिए यहां अक्सर विवाद होता है, लेकिन यहां कोचों में पानी भरने की पूर्व की व्यवस्था रेलवे ने सालों से बंद कर रखी है।

आठमाह से बन रहा टीन शेड : रेलवेस्टेशन पर यात्रियों को धूप से बचाने के लिए बनाया जा रहा टीन शेड गत आठ माह से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इससे बरसात के साथ धूप में यात्रियों को कोच तक जाना होता हैं।



इन कोचों के लिए धूप बरसात में इंतजार करना यात्रियों के लिए परेशानी भरा होता है।

अधिकारियों के आने पर ही होती है सफाई

जानकारीके अनुसार प्रतिदिन करीब 48 कर्मचारियों से स्टेशन की सफाई का कार्य लिया जाना चाहिए, लेकिन मात्र 15 से 20 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। लाखों रुपए प्रतिमाह की दर से चल रहे सफाई के ठेके में मशीनों से काम अधिकारियों के आने के समय लिया जाता है। इसके बाद एकत्र कचरा स्टेशन के पास जला दिया जाता है।

आबूरोड. रेलवे स्टेशन पर खुली पड़ी नालियों से यात्रियों को परेशानी होती है।

आबूरोड. सीसीएम ने रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।