वकील मंडल के चुनाव 12 को
आबूरोड. वकीलमंडल की बैठक मंगलवार को एडवोकेट मनीष जैन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 12 दिसंबर को वकील मंडल के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव अधिकारी मनोनीत किए। चुनाव अधिकारी नरपतसिंह परिहार के अनुसार वकील मंडल की वर्ष 2015 की कार्यकारिणी के लिए 12 दिसंबर को विभिन्न पदों के लिए चुनाव होंगे। उम्मीदवारी के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जांच और आवेदन वापस लेने का समय दोपहर 12 बजे रहेगा। इसके बाद यदि जरुरी हुआ तो शुक्रवार सवेरे 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित होगा।