पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांचा छात्रों का स्वास्थ्य दिया स्वच्छता का संदेश

जांचा छात्रों का स्वास्थ्य दिया स्वच्छता का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आबूरोड| निचलागढ़में मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। शिविर में छात्रों के स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में पंचायत क्षेत्र में स्थित प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की डॉक्टर्स ने रक्त वर्ग, नेत्र रोग आदि की जांच की। विद्यार्थियों को भोजन से पूर्व और बाद में हाथ धोने, दांत साफ रखने, आंखों की देखभाल, गंदगी नहीं करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पशु चिकित्सकों ने पशुपालकों को पशुधन सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। एसडीएम एच गुईटे ने शिविर का अवलोकन किया। अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार फूलाराम सोलंकी, विकास अधिकारी मनिहर विश्नोई, बीसीएमओ डॉ. गौतम मोरारका, बीईईओ राजेंद्र शर्मा, सरपंच सरमी बाई, पटवारी, ग्राम सेवक, एएनएम समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।