आज रात 12 बजे तक भरे जा सकेंगे फार्म
मोहनलालसुखाडिय़ा यूर्विसिटी से जुड़े बी.ए. फर्स्ट ईयर, सैकंड थर्ड ईयर के सभी नियमित स्वयंपाठी स्टूडेंट्स बुधवार रात 12 बजे तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्डकाफी संबंधित कॉलेज में गुरुवार शाम 5 बजे तक करानी होगी। जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज सिरोही, पीजी कॉलेज आबूरोड शिवगंज कॉलेज में परीक्षा आवेदन पत्र की हार्डकापी जमा कराने के लिए मंगलवार को दिनभर स्टूडेंट्स की भीड़ लगी रही। कला संकाय स्नातक की सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया गत 3 दिसंबर से शुरू हो गई थी। शुरुआत में जिले के तीनों सरकारी कॉलेजों में स्टूडेंट्स की भीड़ कम रही, लेकिन पिछले दो दिनों से तादाद बढ़ती जा रही है। ज्यों-ज्यों, आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि नजदीक रही है, त्यों-त्यों सिरोही, आबूरोड शिवगंज कॉलेज में स्टूडेंट्स की चहल-पहल बढ़ रही है। इसके साथ ही शहर के ई-मित्र साइबर कैफे पर भी छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है।
घरबैठे भी भर सकते हैं ऑनलाइन फार्म : सिरोही,आबूरोड शिवगंज कॉलेज के नियमित स्वयंपाठी स्टूडेंट्स अपने मोबाइल, कंप्यूटर से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन भर सकते है। इसके लिए स्टूडेंट को मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एमएलएसयू डॉट एसी डॉट इन पर जाकर परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरकर उसे डाउनलोड करके प्रिंट प्राप्त कर सकते है।
साथ ही नेट बैंकिंग से फीस भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
हार्डकापी के साथ आवश्यक दस्तावेज चालान फार्म लगाना जरूरी
ऑनलाइनआवेदन के बाद उसकी प्रिंट की हार्डकापी संबंधित कॉलेज में जमा करानी होगी। फार्म की हार्डकापी के साथ आवश्यक दस्तावेज चालान फार्म लगाना जरूरी है। इसे बाद कॉलेज में दस्तावेजों फार्म की जांच की जाएगी। जांच प्रक्रिया के बाद कॉलेज में विकास शुल्क काटने के साथ ही जमा किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन भरने या फिर किसी भी प्रकार की समस्या है तो विश्वविद्यालय के हेल्पलाइन नंबर 0294-6055631, 6500631 पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।
जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज में दिनभर मेले सा माहौल रहा। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद हार्डकापी जमा कराने पहुंचे छात्र-छात्राओं से कॉलेज में दिनभर चहल-पहल रही। पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विनोद कुमार ने कॉलेज में फार्म जमा कराने की व्यव