- Hindi News
- पंचायतीराज कमेटी ने ली जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी
पंचायतीराज कमेटी ने ली जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी
हिलस्टेशन माउंट आबू में मंगलवार को राजस्थान विधानसभा की नगरीय विकास एवं पंचायत राज की तीन सदस्यीय कमेटी ने दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। इससे पहले इस तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष हीरा लाल विधायक सवाई माधोपुर झांवर सिंह, खेतड़ी से विधायक पूरण सिंह ने संयुक्त रुप से जानकारी देते हुए बताया कि यह समिति प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों का दौरा करती है और उनके जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की वास्तविकता तथा आय व्यय के ब्यौरे की जानकारी ली। मंगलवार को इस तीन सदस्यीय समिति ने नगर पालिका अधिकारियों पार्षदों की बैठक लेकर के प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप बनाए गए स्थानीय लोगों को राहत देने वाली योजनाओं सर्वाधिक विस्तार करते हुए सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को फलीभूत करने की बात कही। समिति के सदस्यों ने पालिका के अधिकारियों को जन कल्याण कारी योजनाओं के विस्तार उनकी उपलब्धियों से आम जन को मिलने वाली राहत की जानकारी डेढ़ माह में करते हुए उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए।
आबूरोड. राजस्थानविधानसभा की नगरीय विकास पंचायतीराज की तीन सदस्यीय कमेटी ने माउंट आबू का भ्रमण किया।