निचलागढ़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
आबूरोड | एसडीएमएच गुईटे की अध्यक्षता में निचलागढ़ में ग्राम पंचायत स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 405 बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, हीमोग्लोबिन तथा नेत्र जांच की गई। साथ ही 126 ग्रामीणों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 32 चर्म रोगी 29 कमर दर्द बदन दर्द, 7 बुखार एवं 57 सर्दी जुकाम के रोगी पाए गए, जिन्हें मौके पर ही दवाइयां वितरीत की गई। शिविर में 259 पशुओं की जांच की गई। जिसमें से 251 को कृमिनाशक दवाइयां तथा 13 का टीकाकरण किया गया। 1 किसान देवाराम को दवाई स्प्रे पम्प वितरीत किया गया, साथ ही 1 विधवा एवं 4 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई। ग्लोबल संस्थान की ओर से शिविर में नेत्र जांच की गई, जिसमें 27 सामान्य नेत्र रोगियों को चिन्हित किया गया। शिविर में डीओ मनहर विश्नोई, कार्यवाहक तहसीलदार फूलाराम सोलंकी, बीसीएमओ डॉ. गौतम मोराराका एवं सरमी बाई सरपंच समेत कई अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।