सुराज सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
सुराज सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
भास्कर न्यूज | आबूरोड
सरकारका एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसम्बर को जयपुर में होने वाले सुराज सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक का आयोजन किया गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दशरथसिंह देवड़ा की अध्यक्षता में मानपुर स्थित वनवासी कल्याण परिषद छात्रावास परिसर में बैठक हुई। इसमें सम्मेलन में शामिल होने के लिए जयपुर जाने की तैयारियों की जानकारी दी गई। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश खंडेलवाल ने राज्य सरकारी की उपलब्धियां बताते हुए आगामी पंचायत चुनावों में भी जीत के लिए कार्य करने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता खेताराम सुथार नगाराम ने कार्यकर्ताओं से अभी से योजनाबद्ध तरीके से जुट जाने का आग्रह किया। चुनावों के लिए एक समिति का गठन किया गया। इसमें दशरथसिंह देवड़ा, दिनेश खंडेलवाल, मुकेश कोठारी नगाराम देवासी को सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में विक्रमसिंह, दशरथसिंह राव, रामा, बलवंतसिंह बारोट, अमरसिंह देवड़ा, नेमाराम सैन, शांतिलाल कोली, रेशमाराम गरासिया प्रवीण राठौड़ समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।