पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूलों में डी वार्मिंग डे और शिशु स्वास्थ्य दिवस आज मनेगा

स्कूलों में डी वार्मिंग डे और शिशु स्वास्थ्य दिवस आज मनेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभरके सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को नेशनल डी वार्मिंग डे आयोजित किया जाएगा। इस दौरान एक से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को डी वार्मिंग (कृमि नाशक दवा) खिलाई जाएगी। साथ शिशु स्वास्थ्य दिवस के तहत विभिन्न जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां माता और शिशु के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. सुशील परमार ने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े होने से अक्सर वे कई तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। बीमारियों से दूर रखने के लिए सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को अल्बेंडा जोल कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। ये दवा लिक्विड और टेबलेट के रूप में बच्चों की उम्र के अनुसार दी जाएगी। इस दवा से बच्चों में खून की कमी को दूर कर उन्हें पेट के कीड़ों से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कृमि मुक्त बनाकर उनके शारीरिक और मानसिक विकास को प्रोत्साहन देना है। इसके अलावा बुधवार से ही शिशु स्वास्थ्य दिवस की भी शुरुआत होने जा रही है। इसके तहत सिरोही ब्लॉक के जावाल, पिंडवाड़ा के भारजा, शिवगंज के पालड़ी एम, रेवदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवदर और आबूरोड के हरिजन बस्ती में शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले शिशु स्वास्थ्य दिवस में कैंप के दौरान माताओं और पांच वर्ष तक के शिशुओं को स्वस्थ रखने के लिए चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...