योजना में लीजधारकों को ब्याज में मिलेगी सौ फीसदी छूट
नगरीयविकास एवं आवासन विभाग ने नगर सुधार न्यास, आवासन मंडल और प्राधिकरणों की बकाया लीज राशि के ब्याज में छूट देने की योजना शुरू की है। इसके तहत एकमुश्त लीज राशि जमा कराने पर ब्याज में सौ फीसदी छूट प्रदान की जाएगी। इस बारे में विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगजीतसिंह मोंगा ने मंगलवार को संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। निर्देश में बताया कि पूर्व की समस्त बकाया एवं आगे के लिए समस्त वर्षों के लिए एकमुश्त लीज राशि जमा कराने पर लीजधारक को बकाया लीज राशि के ब्याज में सौ फीसदी तथा पूर्व की समस्त बकाया वार्षिक लीज राशि मय चालू वर्ष की लीज राशि जमा कराने पर बकाया लीज के ब्याज में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। शेष| पेज 15
योजनासे अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के लिए संबंधित न्यास प्राधिकरणों के अधिकारी शिविर लगाएंगे। योजना का लाभ 31 मार्च तक राशि जमा कराने पर देय होगा।