जिलेभर में आज बंद रहेगी ज्वैलर्स की दुकानें
सिरोही| केंद्रसरकार द्वारा दो लाख रुपए के सोना-चांदी की खरीद बिक्री पर पेनकार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में देशव्यापी बंद के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय समेत जिलेभर में ज्वैलर्स सर्राफा व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। शहर के ज्वैलरी व्यवसायी मुकेश सोनी बताया कि शहर में ज्वैलरी की दुकाने बंद रहेगी। वहीं आबूरोड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव योगेश अग्रवाल ने बताया कि शहर में भी इसके विरोध में दुकानें बंद रहेगी।