स्टूडेंट्स का किया स्वास्थ्य परीक्षण
आबूरोड | समीपवर्तीधामसरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉक्टर ने स्टूडेंट्स का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर रोगग्रस्त बच्चों के रेफरल कार्ड बनाए। संस्था प्रधान लालचंद बैरवा ने बताया कि चिकित्सक डॉ. प्रतिभा जेठवा ने कक्षा एक से आठवीं के स्टूडेंट्स के वजन, ऊंचाई, आंख पेट आदि की जांच की। त्वचा, आंख और दस्त रोग से पीडि़त 10 स्टूडेंट्स के रेफरल कार्ड बनाए। जिनको 16 फरवरी को आबूरोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिए लाएंगे। जांच कार्य में एएनएम जया, जीएनएम संजय शर्मा स्कूल शिक्षकों ने सहयोग किया।