प्रायोगिक परीक्षाओं का किया निरीक्षण
प्रायोगिक परीक्षाओं का किया निरीक्षण
सिरोही| माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की सत्र-2016 की विभिन्न विषयों की प्रायोगिक परीक्षाएं फरवरी के प्रथम सप्ताह से चल रही है। बोर्ड ने इन परीक्षाओं के आकस्मिक निरीक्षण के लिए निरीक्षण दल गठित किया है। निरीक्षण दल के संयोजक संजय पुरोहित ने बताया कि निरीक्षण दल (उडन दस्ता) के सदस्यों ने मंगलवार को उमावि नंदी ग्राम केशुआ में भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे पूर्व दल राउमावि पिंडवाड़ा, सैंट मीरा उमावि शिवगंज, राउमावि रोहिड़ा और राउमावि ओर तथा राउमावि मा.आबू समेत कई स्कूलों में परीक्षाओं का निरीक्षण कर चुका है। पुरोहित ने बताया कि यदि किसी छात्र-छात्रा अथवा स्कूल को परीक्षा में किसी प्रकार की अनियमितता की जानकारी मिलती है, तो वे बोर्ड कंट्रोल रूम 0145-2620739 अथवा 9875174842 पर संपर्क कर सूचना दे सकते हैं। स्थानीय स्तर पर उड़न दस्ते के सदस्य दीपक गहलोत तथा सुनील व्यास को भी सूचित कर सकते है।
रेलवेएक्ट में दस गिरफ्तार
आबूरोड| रेलवेसुरक्षा बल ने रेलवे एक्ट की अलग-अलग धाराओं में दस व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। बल उप निरीक्षक फूलसिंह मीणा ने बताया कि अवैध रूप से खाद्य सामग्री बेचने पर चार वेंडरों तथा लाइन क्रॉस करते छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।