नंदगांव में श्री अग्रसेन गोभक्ति समागम
आबूरोड| अखिलभारतीय अग्रवाल समाज गोसेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को रेवदर तहसील के नंदगांव स्थित मनोरमा गोलोक तीर्थ स्थल पर श्री अग्रसेन गोभक्ति समागम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संरक्षक एवं पूर्व सांसद रामदास अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता करेंगे। यह जानकारी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष हीरालाल अग्रवाल ने दी।