खेल प्रतियोगिता का समापन
आबूरोड | सीआईटीपरिसर में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता लक्ष्य-2016 का समापन कॉलेज निदेशक किशोर गांधी की मौजूदगी में किया गया। करीब 900 से अधिक प्रविष्टियों के होने के कारण तीन दिवसीय प्रतियोगिता को चार दिनों तक खेला गया। प्राचार्य डॉ. सी लोगानाथन एवं निदेशक किशोर गांधी ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए। वॉलीबॉल में ओपन श्रेणी में जहां धनारी की टीम जीती। खो-खो की अंडर 16 श्रेणी में सेंट एंसलम्स ने अपनी जीत दर्ज की। कबड्डी में अंडर 19 पुरुष वर्ग में धनपुरा की टीम विजयी रही। ओपन महिला वर्ग में सीआईटी की टीम विजयी रही। टेबल टेनिस में देव मित्तल एवं मोहित जांगिड़ ने अपनी-अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोंग जंप में किशोर कुमार विजयी रहा। नस्तीन मेंडा की टीम एवं चेलाराम की टीम ने विभिन्न श्रेणी की रिले रेस में जीत हासिल की। शतरंज में प्रदीपसिंह राव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सबसे रोमांचकारी मुकाबला क्रिकेट का रहा। आरएस राजपूत के निर्देशन में प्रतियोगिताएं हुई। सह निदेशक तेजस शाह ने सामाजिक एकता के लिए खेली गई इस प्रतियोगिता की सराहना की।
उन्होंने शहर की अन्य सामाजिक संस्थाओं को सीआईटी फील्स संस्था से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।