200 फीट लंबी पाइप लाइन में 15 दिन से लीकेज
शहर के गांधीनगर क्षेत्र का मामला, जलदाय विभाग नहीं दे रहा ध्यान
भास्करन्यूज | आबूरोड
शहरके गांधीनगर क्षेत्र की बस्ती में बिछाई करीब 200 फीट लंबी पानी की पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी यूं ही बहते 15 दिन हो गए, लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों ने पाइप लाइन को दुरुस्त नहीं कराया। इस बारे में अखिल भारतीय जन जाग्रति संगठन के जिलाध्यक्ष ने विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता जोधपुर को भेजे ज्ञापन में पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में संगठन के जिलाध्यक्ष प्रवीण वैष्णव ने बताया कि गांधीनगर में गोविंद कंपाउंडर की गली में करीब 200 फीट लंबी बिछाई पानी की पाइप लाइन में लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है।