कल 6 घंटे बंद रहेगा रेल मार्ग
सरूपगंज| कस्बेके समीप समपार रेलवे फाटक संख्या 112 सरूपगंज भीमाना डबल लाईन मेगा ब्लॉक के कारण 6 घंटे बंद रहेगा। स्टेशन अधीक्षक सरूपगंज के अनुसार एसएसई आबूरोड के पत्रांक के अनुसार सरूपगंज रेलवे स्टेशन के समपार फाटक संख्या 112 16 फरवरी मंगलवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डबल लाइन सरूपगंज से भीमाना के कार्य के कारण बंद रहेगा। यह कार्य मेगा ब्लॉक 6 घंटे का होने के दौरान किया जाएगा। समपार से गुजरने वाले वाहन सरूपगंज स्टेशन के सामने से गुजरकर श्मशान घाट के पास स्थित पुलिया संख्या 764 से गुजरकर इस दिशा में जा सकते हैं।